आज की ताजा खबर

चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल में लगेगी सीसीटीवी

top-news

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सबसे पहले कैसरबाग स्थित चकबस्त में निर्माणाधीन नगर निगम जोन-1 के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके उपरांत नगर आयुक्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास स्थित चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने अवर अभियंता (जेई) अभिषेक गुप्ता को निर्देशित किया कि विद्यालय के सभी कक्षों एवं कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उनका एक्सेस प्रधानाचार्य कक्ष में उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में किए जा रहे सभी कार्य बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कराए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए डबल शिफ्ट में कार्य कराया जाए, ताकि सभी कार्य आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण हो सके। कुर्सी रोड स्थित बसहा में विकसित की जा रही अत्याधुनिक "इको हाई-टेक नर्सरी" का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि एवं अवर अभियंता अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने नर्सरी परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक) तथा लेबर ब्लॉक के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन सभी कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर निगम की महत्वपूर्ण पहल है, जिसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कर नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *