आज की ताजा खबर

अलीगंज अग्निकांड: अवैध भवन पर फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, बिल्डर ने खुद तोड़ा निर्माण

top-news

अलीगंज अग्निकांड: अवैध भवन पर फिर शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, बिल्डर ने खुद तोड़ना शुरू किया निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, समय सीमा पूरी होने से पहले शुरू हुआ काम

लखनऊ |लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 पर बने उस भवन पर एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है, जहां हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवकों की मौत हुई थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में सोमवार से भवन के अवैध हिस्से को बिल्डर द्वारा स्वयं तोड़ने का कार्य शुरू कराया गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भवन पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन ध्वस्तीकरण पूरा नहीं हो सका था। अब एलडीए के आदेश के बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की गई है।


धारा 27(1) के तहत जारी हुआ था नोटिस

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि भवन स्वामियों वीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला एवं अन्य के विरुद्ध 23 जून 2026 को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा 27(1) के तहत नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद न्यायालय में सुनवाई हुई और 10 जुलाई 2026 को व्यावसायिक निर्माण को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया।

आदेश के तहत भवन स्वामियों को 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का समय दिया गया था, जिसकी अवधि 25 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई थी। इससे पहले ही भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया।

एलडीए टीम ने किया निरीक्षण

ध्वस्तीकरण की सूचना मिलने पर प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन स्वामी के प्रतिनिधियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एलडीए ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर ध्वस्तीकरण का आदेश पूरी तरह लागू नहीं किया गया, तो प्राधिकरण स्वयं कार्रवाई करेगा।

अग्निकांड के बाद निर्माण को लेकर उठे थे सवाल

अलीगंज स्थित इस भवन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद भवन निर्माण की वैधता और एलडीए की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे थे। घटना के बाद अवैध निर्माण और उसकी निगरानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थीं। हालांकि, इन आरोपों पर एलडीए की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtube.com/shorts/vfzGe67SZqo

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *