आज की ताजा खबर

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के भविष्य का दिया हवाला

top-news

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के भविष्य का दिया हवाला

पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र

नई दिल्ली | देश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि देश के छात्रों का भविष्य किसी राजनीतिक विवाद में उलझे।


पिछले कई दिनों से संसद से लेकर सड़क तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। जंतर-मंतर पर छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे थे, जबकि विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर था। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने देश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और वह नहीं चाहते कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किसी प्रकार का राजनीतिक टकराव छात्रों के हितों को प्रभावित करे। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। वहीं, छात्रों के आंदोलन और NEET विवाद को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज बनी हुई हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *