आज की ताजा खबर

उन्नाव में 2 अगस्त से श्री शिवपुराण कथा और महालक्ष्मी महायज्ञ, 1008 पार्थिव शिवलिंगों का होगा रुद्राभिषेक

top-news

उन्नाव में 2 अगस्त से शुरू होगी भव्य श्री शिवपुराण कथा, 1008 पार्थिव शिवलिंगों के रुद्राभिषेक के साथ होगा समापन

मगरवारा के श्री गोकुल बाबा मंदिर में श्री वैभव महालक्ष्मी महायज्ञ का भी आयोजन, 2 अगस्त को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

उन्नाव | सावन माह के पावन अवसर पर उन्नाव के मगरवारा स्थित श्री गोकुल बाबा मंदिर प्रांगण में विशाल श्री शिवपुराण कथा एवं श्री वैभव महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 2 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे बड़े हनुमान मंदिर से गांधी नगर तिराहे तक निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद 2 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और कथा का आयोजन किया जाएगा।


प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दरिद्रता निवारण श्री वैभव महालक्ष्मी महायज्ञ संपन्न होगा। वहीं शाम 4 बजे से लोक विख्यात शैवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्री शिवपुराण कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित कराने के लिए जनजागरण और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी है।

आयोजन के अंतिम चरण में 11 अगस्त को दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति के लिए 1008 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाराज श्री के करकमलों से श्री वैभव महालक्ष्मी यंत्र और कुबेर का खजाना भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन 12 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/Yq56XDSwavI

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *