आज की ताजा खबर

उन्नाव में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

top-news

उन्नाव में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

उन्नाव | पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगें रखीं।

ज्ञापन में संगठन ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।

जिला संयोजक रवि बौद्ध ने कहा कि पिछले कई वर्षों में NEET, JEE, रेलवे, SSC, पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। उनका कहना था कि इन घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत प्रभावित होती है और युवाओं का भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास कमजोर होता है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा भर्ती प्रक्रियाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का विश्वास बना रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/uRLnMKuRABU

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *