आज की ताजा खबर

महराजगंज में 3.40 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक उत्सव भवन, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

top-news

महराजगंज के लक्ष्मीपुर एकडंगा में बनेगा 3.40 करोड़ रुपये का आधुनिक उत्सव भवन, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगा आधुनिक केंद्र, ग्रामीणों ने किया स्वागत

महराजगंज | महराजगंज सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा में लगभग 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधि-विधान के साथ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंगल गीतों के साथ अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्र में नई सौगात मिलने पर खुशी जताई।


शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह उत्सव भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि उत्सव भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसकी सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमेरिका प्रसाद, ओम प्रकाश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उत्सव भवन बनने के बाद क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। 

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtube.com/shorts/7IUWaE9LCU4

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *