आज की ताजा खबर

अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ गुदड़ी शाह बाबा का सालाना फातिहा

top-news

बांगरमऊ-उन्नाव। कस्बा आसीवन में हजरत सैयद मखदूम इकरामुल हक गुदड़ी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा अकीदत एहतराम के सम्पन्न हुई। दरगाह हक्कानिया के सज्जादानशीं अनवर रहमान जिलानी सफ़वी की जेरे निगरानी सभी रसूमात अदा किए गए।
शनिवार की सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। पूर्वाह्न 11 बजे गुस्ल की रस्म अदा की गई। नमाज-ए-जोहर के बाद महफिले समा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मशहूर कव्वालों ने अपने खूबसूरत और रूहानी कलाम पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। असर की नमाज से पहले कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस सालाना उर्स व फातिहा के मौके पर सुजाउर रहमान सफ़वी (सुजा मियां), फैसल रहमान सफ़वी, बांगरमऊ नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष इजहार खान गुड्डू, मोहान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन, हयात रसूल मोहानी, रसूलाबाद के चेयरमैन नईमुद्दीन अंसारी, नगर पंचायत कुरसत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, समाजसेवी फजलुर्रहमान, स्वतंत्र अरसलान, नदीम हैदर एडवोकेट और शीबू अहमद सहित दूर-दराज से आए भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने दरगाह पर हाजिरी देकर बाबा की बारगाह में अपनी दुवाएं मांगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *