आज की ताजा खबर

व्यापारियों के साथ एसडीएम की बैठक, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

top-news


कांट-शाहजहांपुर। नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत सभागार में एसडीएम सदर प्रभात राय ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर की साफ-सफाई, नालों पर हो रहे अतिक्रमण, जल निकासी की समस्या तथा नवनिर्मित मार्केट को व्यवस्थित विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रभात राय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा नालों पर अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से बचने के लिए नालों का खुला और साफ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।बैठक में नवनिर्मित मार्केट को आकर्षक और एकरूप स्वरूप देने पर भी चर्चा हुई। सुझाव दिया गया कि बाजार की सभी दुकानों को एक ही रंग से रंगा जाए, जिससे पूरे बाजार की सुंदरता बढ़े और व्यवस्थित स्वरूप दिखाई दे। इस प्रस्ताव पर व्यापारियों ने भी सहमति जताई।इस दौरान व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नालों की ऊंचाई और जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि कई स्थानों पर नाले ऊंचे होने के कारण बरसात का पानी सही ढंग से नहीं निकल पाता, जिससे दुकानों के सामने जलभराव हो जाता है और व्यापार प्रभावित होता है।व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम प्रभात राय ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इसके लिए व्यापारियों और आम लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण होने से जल निकासी बाधित होती है और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है। सभी व्यापारी अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर पंचायत मिलकर नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।बैठक में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *