आज की ताजा खबर

स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, वर्षों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

top-news

सताँव-रायबरेली। केंद्र और प्रदेश सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का दावा कर रही है, वहीं विकासखंड सताँव की ग्राम पंचायत कोन्सा में यह अभियान जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहा है। यहां नालियों की नियमित सफाई न होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है और वर्षों से जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। ग्राम पंचायत के अमवन गांव में शहीद मर्दशाह रहमतुल्लाह अलैहि की मजार शरीफ से गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का स्थायी जमाव बना रहता है। नालियों की निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से सड़क नाले का रूप ले चुकी है। ग्रामीणों को प्रतिदिन इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर जलभराव होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, इतना ही नहीं गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव नहीं आते, जिससे नालियां जाम पड़ी रहती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क पर बह रहे गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है, लेकिन कोन्सा ग्राम पंचायत की यह तस्वीर सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती नजर आ रही 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *