आज की ताजा खबर

दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

top-news

मनोज शर्मा 

महराजगंज/चौक। चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया मणिकराय गांव की एक 16 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बेटी के साथ कथित दुष्कर्म, धमकी और नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि झाड़-फूंक के बहाने उसे बुलाकर 21 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने, जान से मारने और नेपाल में बेच देने की धमकी दी गई।


परिजनों का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। वहीं 28 जुलाई को आरोपियों द्वारा किशोरी को दोबारा वाहन से ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में एसएसबी की पूछताछ के दौरान मामला सामने आ गया। शिकायत में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है।

31 जुलाई 2026 को भेजे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित परिवार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *