आज की ताजा खबर

मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में शिक्षक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

top-news

कुशीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक  मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें ब्लॉकों की समस्याओं,संगठन की कार्यक्षमता से सम्बंधित समस्याओं की समीक्षा की गई। 

इस दौरान ब्लाकों से चयन वेतनमान, एक दिन वेतन कटौती, बीआरसी स्तर पर बीईओ व कर्मचारियों से समन्वय, सीसीएल एमएल और एनपीएस से जुड़ी समस्याए, विभागीय अनियमितताएं और बीआरसी से संबंधित समस्याओं के अंतिम निराकरण हेतु मोतीचक, तमकुही और दुदही ने बार बार सुधार न होने की दशा में धरना हेतु जिला इकाई से मांग आदि प्राप्त प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल द्वारा इन सभी बिन्दुओ पर निराकरण उत्तर प्रस्तुत किया गया और सुधार न होने पर बीएसए के साथ वार्ता उपरांत ब्लॉक और जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ साथ उच्च आधिकारिक स्तर पर वार्ता हेतु ब्लॉक कार्यकारिणियां को आश्वस्त किया। तथा सभी ब्लाक अध्यक्ष द्वारा उनकी एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्या दो दिनों में लेकर लिखित रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओ का समाधन निश्चित अवधि में कराया जाएगा। वह ब्लॉक हो या जिला अगर विभाग अवरोध उतपन्न करेगा तो संघ आर पार की लड़ाई लड़ने हेतु धरने या उससे भी आगे बढ़कर काम करने को बाध्य होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित ब्लॉक कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि किसी भी रूप में शिक्षकों का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा।

वार्ता होने के उपरांत आवश्यकतानुसार सड़क पर उतरने से भी महासंघ पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलिप पाण्डेय,जिलामंत्री आशीष मिश्रा,महेश कर्णधार,अनिरुद्ध त्रिपाठी,राकेश पाण्डेय,नागेन्द्र तिवारी- केशव गोविंद राव

-रवींद्र नारायण पांडेय - ब्रजभूषण पाण्डेय- उदय सिंह- राहुल उपाध्याय- श्रीधर पाण्डेय - नितेश राय- अजिताभ त्रिपाठी, राजवंत सिंह, घनश्याम वर्मा, हरिनारायण त्रिपाठी अरुण गोविंद राव विनय पाण्डेय राजबहादुर सिंह- रवि भारती रवि गुप्ता,आलोक श्रीवास्तव,राम गति प्रजापति आदि समेत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *