आज की ताजा खबर
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों ने सीखे नवाचारी शिक्षण के प्रभावी तरीके
- दैनिक लोक भारती
- 01 Aug, 2026
राजापाकड़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही बीआरसी पर चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागी शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं को विकसित करने के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षण, खेल-आधारित अधिगम, कहानी-कथन, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा समूह कार्य पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षक जीतेंदर गोड़ और शैलेश शाही ने बताया कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को निर्धारित कक्षा स्तर तक पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में अनिल सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, सुमंत वर्मा, रामअवध आशा देवी संजय सिंह, संजय यादव, इमामुद्दीन, श्याम लाल, सतीश यादव, नितेश कुमार, साबिर अंसारी, रविकांत यादव, पंकज कुमार, रविप्रकाश सिंह रमेश पाल, अजय श्रीवास्तव, संदीप गौतम, सूर्यकान्त मौर्य, शैलेन्द्र वर्मा, शमीम अहमद, अरविंद कुमार मिश्र और अरविंद सिंह उपस्थित रहे।शिक्षकों ने अपने विद्यालयों के अनुभव साझा किए तथा बच्चों के सीखने को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों पर चर्चा की।
प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग विद्यालयों में कर बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत बनाया जाएगा। प्रशिक्षकों ने बताया कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बच्चों की सीखने की गति और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण कार्य आवश्यक है। इस दौरान खेल, कहानी, गीत, चित्र, समूह कार्य तथा स्थानीय शिक्षण-सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न समूह गतिविधियों में भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालयों में नवाचारों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान सीखने के परिणामों के नियमित आकलन, बाल-केंद्रित शिक्षण तथा आनंददायी कक्षा वातावरण के निर्माण पर भी विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि मजबूत आधारभूत शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और एफएलएन प्रशिक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के दौरान उचित जलपान का व्यवस्था कराया गया था जिसकी प्रशंसा सभी अध्यापको कर रहे थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







