आज की ताजा खबर

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे एमएलसी, राहत व्यवस्था का लिया जायजा सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

top-news

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तराई क्षेत्र में बाढ़ के गंभीर हालात के बीच शनिवार को विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की हकीकत परखी। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

एमएलसी ने सनावा, बघौली, टेपुरा, कहारणपुरवा, भया का पुरवा, सिरौली गूंग, बिहड़ और तेलवारी समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और राहत सामग्री की कमी सहित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।


ग्रामीणों की शिकायतों पर अंगद सिंह ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और संकट की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

दौरे के दौरान एमएलसी प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह (बब्लू), श्याम तिवारी, के.के. बाजपेयी, कल्लू यादव, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *