आज की ताजा खबर

भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर नीलगाय से टकराई, बड़ा हादसा टला

top-news

श्रावस्ती।श्रावस्ती जनपद की भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर कार रविवार को बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, विधायक इन्द्राणी वर्मा लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रही थीं।


वाहन में उनके साथ उनके पति ज्ञान प्रकाश कैराती, चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और फॉर्च्यूनर सीधे नीलगाय से टकरा गई।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा एवं उनके साथ मौजूद सभी लोग दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह हादसा एक बड़े सड़क दुर्घटना में बदल सकता था, लेकिन सभी के सुरक्षित रहने से परिजनों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *