आज की ताजा खबर

ऑटो की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आई युवती की मौत मोहारी पुलिया के पास हादसा, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

top-news

शोभित शुक्ला

सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के मोहारी पुलिया के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय खुशी रावत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वह मसौली थाना क्षेत्र के चुरोलिया गांव की रहने वाली थीं।खुशी अपने छोटे भाई अंशुमान के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भाई को मामूली चोटें आईं।

घायल युवती को पहले सीएचसी फतेहपुर, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *