आज की ताजा खबर

लोधेश्वर धाम की सुरक्षा पर एसपी की नजर, कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मेले के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात, रूट डायवर्जन व सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां

top-news

शोभित शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। श्रावण मास में श्री लोधेश्वर महादेव धाम पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार को रामनगर क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर और आसपास के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, यातायात संचालन, पेट्रोलिंग और संवेदनशील स्थानों पर तैनात सुरक्षा बल की तैयारियों की समीक्षा की।


उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

एसपी ने रामनगर और मसौली थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा 24 घंटे निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में बाबा लोधेश्वर के दर्शन कर सकें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *