आज की ताजा खबर

पीडब्ल्यूडी के 55 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

top-news

इकौना-श्रावस्ती।ड्यूटी के दौरान PWD कर्मचारी की संदिग्ध मौत, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित.श्रावस्ती।जनपद के लोक निर्माण विभाग (PWD) के कटरा स्थित डाक बंगले में तैनात 55 वर्षीय कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, नवीन मॉर्डन थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर निवासी अशोक (55) पुत्र वंशराज लोक निर्माण विभाग के कटरा डाक बंगले में तैनात थे। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर पहुंचे थे।

शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई।


इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गए।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त होती है या जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों एवं मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *