आज की ताजा खबर

श्रावस्ती में एलजेपीआर की दलित चौपाल, सांसद अरुण भारती ने विपक्ष पर साधा निशाना

top-news

हेमंत कुमार श्रीवास्तव

जमुनहा-श्रावस्ती।आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को जिले के संगमपुरवा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से विशाल दलित चौपाल एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती शामिल हुए।सम्मेलन के दौरान सांसद अरुण भारती ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित समाज के नाम पर वर्षों तक राजनीति की गई, लेकिन उनके हितों के अनुरूप कार्य नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि यदि उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) की भागीदारी वाली सरकार बनती है तो श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा में लाकर पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकाला जाएगा।


कार्यक्रम का संयोजन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 289-भिनगा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज पाठक ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल पासवान और जिला प्रभारी राजकुमार सरोज ने संयुक्त रूप से की।सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र. मध्य) अरविंद पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक, जिलाध्यक्ष राहुल पासवान,जिला प्रभारी राजकुमार सरोज त्रिभुवन प्रसाद जटाशंकर वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव आर्यन भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, महिला मोर्चा (मध्य) की प्रदेश अध्यक्ष आरती पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।सम्मेलन में दलित समाज के उत्थान, सामाजिक भागीदारी और संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *