आज की ताजा खबर

यूपी एसटीएफ ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य को दबोचा मेरठ से तजम्मुल गिरफ्तार, 21 अवैध तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

top-news

शोभित शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचों का निर्माण कर उनकी आपूर्ति करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 21 अवैध .312 बोर के तमंचे तथा हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मेरठ जनपद के थाना देहलीगेट क्षेत्र निवासी तजम्मुल के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी के अवैध हथियारों के निर्माण और उनकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, तजम्मुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध तमंचों की आपूर्ति करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था।

उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिससे उसके अवैध निर्माण कार्य में शामिल होने की पुष्टि हुई है।

एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच और छापेमारी जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *