आज की ताजा खबर

आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत, तीन दिन में तीन बच्चों को बनाया शिकार कटरा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से की शिकायत, महिला पर कुत्तों को राहगीरों पर छोड़ने का आरोप

top-news

शोभित शुक्ला

बाराबंकी। शहर के दर्पण टॉकीज़ के पीछे स्थित कटरा इलाके में आवारा कुत्तों के हमलों से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्तों के काटने से तीन बच्चे घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज क्षेत्रवासियों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र निवासी मंगला नामक महिला करीब 11 कुत्ते पालती हैं।


आरोप है कि वह अपने घर के आसपास से गुजरने वाले लोगों पर कुत्तों को छोड़ देती हैं, जिससे आए दिन राहगीरों और बच्चों पर हमले हो रहे हैं।

हाल के दिनों में तीन बच्चों के घायल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उनका कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *