आज की ताजा खबर

वन विभाग का बड़ा शिकंजा: साखू की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप व ई-रिक्शा जब्त, एक गिरफ्तार

top-news

उमेश गुप्ता

लोकेशन फरेंदा, महराजगंजफरेन्दा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साखू की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर फरेन्दा-बृजमनगंज मार्ग स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में घेराबंदी की गई।


टीम ने जंगल से चोरी कर काटी गई साखू की 9 बोटा लकड़ी को पिकअप संख्या UP 56 BT 3635 पर लोड करते समय संतोष चौधरी पुत्र नंदलाल चौधरी, निवासी छितही, को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या UP 56 AT 3957 भी जब्त कर लिया गया।

बरामद लकड़ी और दोनों वाहनों को रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियान का नेतृत्व डिप्टी रेंजर अरुण कुमार सिंह एवं अनिल सिंह ने किया। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि आरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *