आज की ताजा खबर

राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग

top-news

नीरज गुप्ता

लोकेशन नौतनवा, महराजगंज सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरगदवा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने उपनिरीक्षक रविसेन यादव को तहरीर सौंपते हुए संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बरगदवा थाना क्षेत्र के एक युवक ने फेसबुक पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की, जो पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहनी, जिला महासचिव के.सी. पांडेय, मंडल अध्यक्ष इन्द्रेश चौधरी सहित दिलीप कुमार, सुरेश, अनिरुद्ध यादव, मुसीबत खान, सूरज और जय हिंद यादव समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *