आज की ताजा खबर

श्री राम का नाम श्रद्धा,मर्यादा,सत्य,करुणा और धर्म का प्रतीक :प्रतिभा मिश्रा श्रीराम कथा के प्रथम दिवस

top-news

हेमंत कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती।सनातन धर्म में "श्री राम" का नाम केवल एक शब्द नहीं, बल्कि श्रद्धा, मर्यादा, सत्य, करुणा और धर्म का प्रतीक माना गया है।

उक्त विचार श्री धाम वृंदावन से आई हुई कथा वाचिका कु.प्रतिभा मिश्रा ने श्री तीन शिवाला पर चल रहे सात दिवसीय श्री राम कथा के प्रथम दिवस परश्री राम नाम की महिमा बताते हुए कही।उन्होंने बताया कि सच्चे मन से "श्री राम" का स्मरण करने से मन को शांति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।उन्होंने बताया कि बाबा गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में राम-नाम की महिमा का अनेक स्थानों पर वर्णन किया है।


उन्होंने बताया कि राम-नाम मनुष्य के भीतर प्रेम, विनम्रता, धैर्य और सदाचार के संस्कारों को जागृत करता है तथा जीवन को धर्ममय बनाने की प्रेरणा देता है।मन को शांति और स्थिरता मिलती है।सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य और आत्मबल बढ़ता है।

श्री राम का नाम प्रेम करुणा और क्षमा का भाव विकसित होता है।,साथही ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति दृढ़ होती है।राम भक्ति से बड़ा कोई साधन नहीं।उन्होंने बताया किजिसके हृदय में श्रीराम का वास हैउसका जीवन सदैव प्रकाशमय और मंगलमय है।यह कार्यक्रम श्री धाम अयोध्या श्री सीता राम मन्दिर बहराइच के विजयानंद मिश्र शास्त्री के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। इस मौके पर मन्दिर पुजारी घनश्याम पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *