आज की ताजा खबर

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी

top-news

हेमंत कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती। विश्व स्तनपान सप्ताह के द्वितीय दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, भिनगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम्स-यूनिसेफ के एपीसी अनुराग सिंह ने वार्डेन एवं अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं को स्तनपान के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना और जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।


इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है और मां के स्वास्थ्य को भी अनेक लाभ मिलते हैं। साथ ही स्तनपान कुपोषण की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह भी बताया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक माताएं इस महत्वपूर्ण संदेश को अपनाएं।विद्यालय की वार्डेन ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे यहां प्राप्त जानकारी को समाज तक पहुंचाएं और श्रावस्ती को कुपोषण मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी स्तनपान से जुड़े विषयों पर रुचि दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *