आज की ताजा खबर

15 लाख की लागत से बनी दो इंटरलॉकिंग सड़कों का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

top-news

सड़क निर्माण से आवागमन हुआ आसान, ग्रामीणों में खुशी

शोभित शुक्ला

देवा (बाराबंकी)। विकासखंड देवा की ग्राम पंचायत खजूरगांव के मजरा भड़रिया एवं ग्राम पंचायत बरेठी के मजरा बरेठी पुरवा में करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो इंटरलॉकिंग सड़कों का रविवार को ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। भड़रिया में लगभग 10 लाख तथा बरेठी पुरवा में करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर हो गई है।

ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें आवागमन के साथ गांव के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं।


बरसात में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानी अब समाप्त होगी और बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के विकास कार्य आगे भी प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान खजूरगांव रामनाथ यादव ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

ग्राम पंचायत में आवश्यकता के अनुसार अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर खुशी जताते हुए ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव और ग्राम प्रधान रामनाथ यादव का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व डीडीसी कैलाश यादव, बीडीसी बरेठी शहाबुद्दीन, एडवोकेट वीरेंद्र यादव, प्रधान राजेंद्र यादव, प्रधान आनंद कुमार, पूर्व प्रधान रानी यादव, घनश्याम यादव, राहुल प्रजापति, मलखान सिंह यादव, रामपाल यादव, कमलेश, रामू, देशराज, अमरजीत, राजेश, अमन, मनोज, रामजीत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *