आज की ताजा खबर

शिक्षणेत्तर संघ 19 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर करेगा धरना

top-news

शोभित शुक्ला

मसौली (बाराबंकी)। डी.ए.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दयानंद नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कैलाश सोनी के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री पवन कुमार वर्मा ने किया।

प्रदेशीय आह्वान के तहत 19 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, बाराबंकी पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, लंबित समस्याओं के समाधान तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।


पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर पाल, उप जिला मंत्री अभिषेक सिंह, सुग्रीव कुमार, नीरज वर्मा, इसरार अहमद, हरिनाथ, शंकर बाबू, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *