आज की ताजा खबर

निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, सिसवा में मातम

top-news

नहाने गए चार बच्चों में तीन गहरे पानी में डूबे, गोताखोरों ने निकाले शव; पुलिस जांच में जुटी

रविंद्र कुमार  

महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र स्थित सिसवा बाजार के मीराबाई नगर वार्ड संख्या-25 के पोखरा टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार राजबीर (13) पुत्र उमेश यादव, नीतीश यादव (14) पुत्र रमेश यादव, रोहन (13) पुत्र रामलखन और कृष्णा रौनियार (15) पुत्र कबूतर रौनियार नहाने के लिए निर्माणाधीन पोखरे में गए थे। इसी दौरान नीतीश, रोहन और कृष्णा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर राजबीर घबराकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोठीभार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtube.com/shorts/CdD1x8A4NDY

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *