आज की ताजा खबर
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गौतम मौर्य हत्याकांड पूर्व नियोजित, दोषियों पर होगी बड़ी कार्रवाई: विधायक
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग रखेंगे, अवैध निर्माण पर भी होगी नियमानुसार कार्रवाई
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर घटना को बेहद जघन्य और पूर्व नियोजित करार दिया। उन्होंने कहा कि चार-पांच लोगों द्वारा चाकुओं से गोदकर की गई इस निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पूरी वारदात सुनियोजित प्रतीत होती है। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया और घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने कृत्य को प्रदर्शित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है और कानून उन्हें कड़ी सजा दिलाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। सरकार परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि मृतक गौतम मौर्य के परिवार में चार बहनें हैं और माता-पिता बुजुर्ग हैं। ऐसे में सरकार से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिवार की हर मांग उनके सामने रखेंगे।
परिवार द्वारा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर विधायक ने कहा कि इस विषय में भी गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को भविष्य में आर्थिक सहारा मिल सके।
फरार आरोपियों के संबंध में विधायक ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो पूरे प्रदेश में एक संदेश देगी।
आरोपी के मकान पर कार्रवाई के सवाल पर विधायक ने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि मकान ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा किए गए हाफ एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर विधायक ने कहा कि आरोपी को गोली लगी है। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में विस्तार से चर्चा करेंगे। यदि पीड़ित परिवार चाहेगा तो उसकी मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कराई जाएगी, ताकि परिवार अपनी बात सीधे सरकार के समक्ष रख सके।
प्रेसवार्ता में विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जो लोग सामाजिक न्याय और पीडीए की राजनीति की बात करते हैं, वे पीड़ित परिवार के बीच नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि ऐसी दुखद घटनाओं में राजनीति नहीं बल्कि मानवता दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को जाति या धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, अपराध केवल अपराध होता है और कानून के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अंत में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस हत्याकांड में जल्द ही बड़ी और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिलेगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
अवैध खनन के खिलाफ, एसडीएम ने चलाया अभियान
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026

ई_पेपर







