आज की ताजा खबर

उन्नाव में 'नर सेवा नारायण सेवा समिति' का संगठन विस्तार, राकेश राजपूत बने जिलाध्यक्ष

top-news

13 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत 'नर सेवा नारायण सेवा समिति' ने संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल द्विवेदी ने राकेश राजपूत को उन्नाव का जिलाध्यक्ष तथा अजय त्रिवेदी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

नई नियुक्तियों की घोषणा संगठन की बैठक के दौरान की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन की गतिविधियों को जनपद में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाजसेवा के कार्यों का विस्तार होगा।

बैठक में हर वर्ष की तरह इस बार भी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संदेश देना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

बैठक में ए.के. दीक्षित, निशांत शुक्ला, ओमकार यादव, अवधेश दीक्षित, शेखर अवस्थी, विकास सिंह सेंगर, सुनील भदौरिया, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, राघवेंद्र पांडेय, अभि तिवारी, सुजीत सिंह, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, शिवसेवक त्रिपाठी, अमित शुक्ला, मनीष अवस्थी, महेंद्र निषाद, आदर्श पांडेय, अंशु शुक्ला, सतीश चंद्र, आलोक शुक्ला, अमूल्य बाजपेई, अनिल अवस्थी, गोलू पांडे, विष्णु गुप्ता, आलोक कुशवाहा, अमित तिवारी, दीपचंद तिवारी, सर्वेश शुक्ला, अंकुर त्रिपाठी और शिवम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/ZrLL4Vm-ocw

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *