आज की ताजा खबर

प्रदेश में बढ़ रही भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास करते हुए भ्रष्टाचारियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी- जितेंद्र पांडे

top-news

पदाधिकारी के मान सम्मान की रक्षा व आम जनता को भ्रष्टाचार का शिकार होने से करेंग बचाने का प्रयास-सच्चिदानंद

एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की आयोजित बैठक दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को पडरौना नगर के हरका चौराहे पर मासिक बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन कार्यकारिणी प्रदेश अधक्ष  जितेंद्र दत्त पांडे मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महंत सच्चिदानंद उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। तथा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी का माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत कर अपने टीम में शामिल किया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में ऑर्गनाइजेशन के टीम का गठन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुशीनगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष टीम का गठन कर अपने पदाधिकारी और आम जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे तथा प्रदेश में बढ़ रही भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास करते हुए भ्रष्टाचारियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इसके साथ ही नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महंत सच्चिदानंद उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  ऑर्गनाइजेशन द्वारा मेरे ऊपर जो विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है मैं उसकी इमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।

उन्होंने कहा कि मेरे अधीनस्थ पदाधिकारी यो के मान सम्मान की हमेशा लड़ाई लड़ते हुए आम जनता को भ्रष्टाचार का शिकार होने से बचाते हुए भ्रष्टाचारियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह पूर्वांचल उपाध्यक्ष, नसीम अकरम कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव इजहारुल हक, दिलीप कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फैयाज आलम जिला सचिव अभिषेक चौधरी व अंशु यादव सदस्य सदस्य काफी संख्या में सदस्य गण मौजूद रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/qk4BZVImUZI

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *