आज की ताजा खबर

‎शिक्षक हितों की अनदेखी पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

top-news

 विभिन्न ब्लॉकों की समस्याओं पर संयुक्त बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

 समयबद्ध समाधान नहीं होने पर ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

मोहम्मद नईम

‎कुशीनगर। ‎राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से प्राप्त शिक्षक समस्याओं, विभागीय अनियमितताओं तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

‎बैठक में चयन वेतनमान, एक दिन के वेतन की कटौती, बीआरसी स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय, सीसीएल एवं मेडिकल अवकाश, एनपीएस से जुड़े प्रकरण तथा बीआरसी स्तर की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। मोतीचक, तमकुही और दुदही ब्लॉक इकाइयों ने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जिला इकाई से धरना-प्रदर्शन की मांग की।


जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। यदि इसके बावजूद निस्तारण नहीं हुआ तो पहले ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को दो दिनों के भीतर समस्याओं का लिखित विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और वार्ता विफल होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। बैठक में जिलामंत्री आशीष मिश्रा, महेश कर्णधार, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, नागेन्द्र तिवारी, केशव गोविंद राव, रवींद्र नारायण पांडेय, ब्रजभूषण पाण्डेय, उदय सिंह, राहुल उपाध्याय, श्रीधर पाण्डेय, नितेश राय, अजिताभ तिवारी, घनश्याम वर्मा, हरिनारायण त्रिपाठी, अरुण गोविंद राव, विनय पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *