आज की ताजा खबर

CEIR पोर्टल से उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख के 121 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

top-news

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन, अब तक 525 मोबाइलों की हो चुकी है बरामदगी

 मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए उन्नाव पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से 121 गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने उन्नाव पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उसकी कार्यप्रणाली की सराहना की।


एसएसपी ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित विशेष टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों का डेटा ट्रैक किया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न कंपनियों के कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि जनपद में गुम मोबाइलों की बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। अब तक 525 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं उनके वर्तमान कार्यकाल में ही 488 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, लोगों को वापस दिलाए गए हैं।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर बिना देर किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

कार्यक्रम में पुलिस के अन्य अधिकारी और मोबाइल रिकवरी अभियान से जुड़ी टीमें भी मौजूद रहीं।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/ws0AH6StWeA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *