आज की ताजा खबर

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उन्नाव, भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ"

top-news

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। श्रावण मास के पावन अवसर पर उन्नाव में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़े हनुमान मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद निकली विशाल कलश यात्रा गोकुल बाबा धाम परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापना, वेदी पूजन और व्यास पूजन संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए "हर-हर Mahadev" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


कथा अध्यक्ष संजय नीलम त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में लोकविख्यात शैवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु महाराज विशेष रथ पर विराजमान रहे।

बनारस से आए डमरू दल की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने यात्रा में सहभागिता की।

आयोजन स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे सनातन संस्कृति, श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं का भव्य संगम बताया। महाराजश्री ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *