आज की ताजा खबर

मीरपुर से कछला घाट रवाना हुई पावन कांवड़ यात्रा, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शिवभक्तों का बढ़ाया उत्साह

top-news

कांवड़ियों से भेंट कर राज्यमंत्री ने की मंगलमय व सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना, बोले— आस्था और समर्पण का यह भाव समाज में फैलाएगा आध्यात्मिक चेतना

शोएब खान

पीलीभीत। ब्लाक ललौरीखेड़ा  की ग्राम पंचायत मीरपुर से कछला घाट के लिए प्रस्थान कर रही भव्य एवं पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री  संजय सिंह गंगवार ने कांवड़ यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु शिवभक्तों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी की मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।


कांवड़ यात्रा के प्रस्थान के समय राज्यमंत्री ने कांवड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा और समर्पण का यह पावन भाव समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सद्भाव का प्रेरक है। कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में एकजुटता, अनुशासन और भक्ति रस का संचार भी करती है।

इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण वातावरण शिवभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। राज्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना करते हुए उन्हें पवित्र संकल्प के साथ कछला घाट से जल लाने के लिए रवाना किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *