आज की ताजा खबर

बोल बम' के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

top-news

पडरौना से देवघर जाने के लिए निकलता कावरियों का जत्था

मोहम्मद नईम

कुशीनगर।सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए क्षेत्र से श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रविवार को पडरौना तहसील के खजुरिया, धर्मपुर, विरईठ, जंगल जगदीशपुर, मिठहा माफी, गनेशी पट्टी समेत आसपास के गांवों से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु नव युवक बोल बम कांवड़िया संघ के बैनर तले संतोष गुप्ता, अमित तिवारी एवं पीके विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।


रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती। मान्यता है कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और जलाभिषेक से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि सावन में देशभर से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

कांवड़ियों का यह जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के अलावा बासुकीनाथ, तारापीठ, वाराणसी, विंध्याचल, पटना और थावे धाम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेगा। जत्थे में चालक मुन्नीलाल कुशवाहा, धनंजय शर्मा, मंटू प्रजापति, पन्नेलाल यादव, चंदन शर्मा, भृगुनाथ गिरी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *