आज की ताजा खबर

अवैध खनन के खिलाफ, एसडीएम ने चलाया अभियान

top-news

क्रासर-दो जेसीबी व पांच डम्फर हुये जब्त।

डीह-रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सदर एसडीएम गौतम सिंह ने कडी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात सदर तहसील की टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम लोधवारी में छापेमारी कर 2 जेसीबी मशीनें और 5 डंपर जब्त किए।


सदर एसडीएम गौतम सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम ने राजस्व विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन कर ग्राम लोधवारी में रात के वक्त औचक छापेमारी की।

प्रशासनिक टीम जब खनन स्थल पर पहंुची तो वहां अवैध रूप से मिट्री का खनन होता पाया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 2 जेसीबी मशीनें और 5 डंफर कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

पकडे गए सभी वाहनों को सीज कर स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। वाहन मालिकों और खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *