आज की ताजा खबर

लालकुआं-कासगंज पैसेंजर के इंजन से उठा धुआं, मलगांव हाल्ट पर मचा हड़कंप; सभी यात्री सुरक्षित

top-news

तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते रोकी गई ट्रेन, कई घंटे बाधित रहा बरेली-कासगंज रेलमार्ग

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। बरेली-कासगंज रेलवे रूट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लालकुआं-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55328) के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। घटना मलगांव हाल्ट के पास हुई। धुआं उठता देख लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी सामने आई है। रेलवे कर्मियों ने इंजन की जांच शुरू कर दी और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया।


इस घटना के चलते बरेली-कासगंज रेलखंड पर कई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। ट्रैक पर परिचालन बाधित होने के कारण अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेन को गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरे इंजन की व्यवस्था शुरू कर दी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक तकनीकी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/uTXfR8IRRP0

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *