आज की ताजा खबर

दुदही में 4 अगस्त को VIP की कार्यकर्ता बैठक, मुकेश सहानी करेंगे शिरकत

top-news

मोहम्मद नईम 

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर होगा मंथन, प्रशासन से मिली अनुमति

कुशीनगर। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) आगामी 4 अगस्त को कुशीनगर के नगर पंचायत दुदही स्थित टैक्सी स्टैंड पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित करेगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संतोष सहानी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष सहानी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना तथा गरीबों, पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करना है।


उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

पार्टी का कहना है कि इस बैठक के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/TGYpY_Lmquw

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *