आज की ताजा खबर

सीतापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, 2 युवकों की मौत

top-news

अनुराग मिश्रा

कांवड़ यात्रा जागरूकता के दौरान हुआ हादसा, चार युवक झुलसे; जांच में जुटा प्रशासन

सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा के प्रति लोगों को जागरूक करने निकली टीम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। राजापुर गांव के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में डीजे वाहन आने से उसमें करंट फैल गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चेद्दापुरवा निवासी गुड्डू यादव और ग्राम धौरा निवासी संतोष यादव डीजे वाहन की छत पर बैठकर कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे राजापुर गांव के पास पहुंचते ही वाहन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में करंट दौड़ गया।


करंट लगने से गुड्डू यादव और संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेउसा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डीजे वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में कैसे आया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/L-m-VwAVm-4

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *