आज की ताजा खबर

छात्रों ने किया जलाभिषेक

top-news

हेमंत कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती I इकौना सावन के प्रथम सोमवार को चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा रैली निकालकर बनी नाथ शिव मंदिर में चला अभिषेक किया गया ।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में lकार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना बाजपेई समाज सेविका एवं भाजपा जिला का समिति के सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर पुरानी वर्मा मंदिर से रैली को रवाना किया l

इस दौरान अर्चना वाजपेई ने कहा कि सनातन धर्म में सावन के प्रथम सोमवार का बड़ा ही महत्व है lहमारे श्रावस्ती में बनी नाथ शिव मंदिर पुरातन मंदिर है ,यहां पर जो भी लोग मनोयोग से जलाभिषेक करते हैं, भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैंl


यह मंदिर पांडव कालीन मंदिर हैl इसकी क्षेत्र में काफी महत्व है lयहां पर कजरी तीज के दिन विशेष रूप से मेला लगतl अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करते हैंl बच्चों ने उद्घोष किया ओम नमः शिवाय ,हर हर महादेव lरैली श्रावस्ती के प्रमुख मार्ग पर होते हुए बनी नाथ शिव मंदिर पहुंची, विधान से बच्चों ने पूजा कियाl

उक्त अवसर पर पंकज कुमार द्विवेदी, अनोखी लाल पाठक, प्रवीण कुमार बौद्ध ,जानकी प्रसाद वर्मा,राजेश कुमार पांडे ,एसपी सिंह परिहार ,लव कुश पांडे आदि लोग मौजूद रहेl

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *