आज की ताजा खबर

स्कार्फ स्काउटिंग की भावना अनुशासन और वैश्विक भाईचारे का प्रतीक है।: सचिव

top-news

हेमंत कुमार श्रीवास्तव

इकौना-श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कालेज इकौना में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  प्रधानाचार्य  राम  विहारी  वाजपेई  की  अध्यक्षता  में मनाया गयाl जिसमें विद्यालय के स्काउट/ गाइड, शिक्षक/शिक्षिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों को स्कार्फ पहना कर स्वागत किया गया।

जिला सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक (लीडर ट्रेनर स्काउट ) ने विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि-प्रति वर्ष 01 अगस्त को दुनिया भर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया जाता है यह दिन स्काउटिंग आंदोलन के ऐतिहासिक प्रथम शिविर  01 अगस्त 1957 में ब्राउन्सी द्वीप पर आयोजित किया गया था; उसकी याद में मनाया जाता है।

इस दिन सभी वर्तमान एवं पूर्व स्काउट अपनी एकता और स्काउट प्रतिज्ञा के प्रतीक के रूप में सार्वजनिक रूप से अपना स्कार्फ पहनते हैं ।इस दिन का महत्व और उद्देश्य बताते हुए श्री पाठक ने बताया कि 01 अगस्त 1907 को लार्ड रावर्ट स्टिफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल ने इंग्लैंड के ब्राउन्सी द्वीप पर पहला प्रायोगिक स्काउट शिविर शुरू किया था जो स्काउटिंग आंदोलन की नींव बना।


स्कार्फ का महत्व और उद्देश्य बताते हुए कहा कि -स्कार्फ स्काउटिंग की भावना अनुशासन और वैश्विक भाईचारे का प्रतीक है।यह स्कार्फ केवल पहचान का हिस्सा ही नहीं है,बल्कि आपात स्थिति में पट्टी बांधने या प्राथमिक चिकित्सा में भी काम आता है I

इस विश्व स्काउट दिवस का यह संदेश है कि  -एक बार स्काउट हमेशा स्काउट,सभा का संचालन  हनुमान प्रसाद युवा लीडर ने किया।कार्यक्रम में डा.आनन्द उपाध्याय , प्रचारक,(मुख्यालय गोण्डा),विद्यालय के प्रधानाचार्य  राम बिहारी वाजपेई, लोकरंजन पाण्डेय, राजेश कुमार यादव,शैलेन्द्र कुमार वर्मा, उदय भान पाण्डेय, पंकज पाठक,रमेश पाठक पवन सोनी आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *