आज की ताजा खबर

सावन मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का है पावन पर्व-मनीष जायसवाल बुलबुल

top-news

सावन के प्रथम सोमवार पर श्री हट्ठी माई मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा,

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जनपद के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाफ खास स्थित प्राचीन श्री हट्ठी माई मंदिर से सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु भव्य कलश यात्रा का श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस दिव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन, मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्र के सम्मानित आम जनमानस ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष पडरौना प्रतिनिधि  मनीष बुलबुल जायसवाल रहे। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान प्रतिनिधि ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था एवं परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। श्री हट्ठी माई मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।


हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर इस धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की।

कलश यात्रा के सफल आयोजन में संयोजक रतन खत्री, संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विमला देवी सुनीता देवी शुसीला देवी बिंदु देवी आशा देवी कमलावती देवी प्रियंका देवी सविता देवी सहित मोनू कुमार, रितेश पटेल, विनय राज, लवकुश दुबे, रंजीत गौड़, अजय गोंड, आचार्य अभिमन्यु दुबे जी, गुलाब प्रसाद, पप्पू, विशाल प्रसाद, अमित यादव, उज्जवल दुबे, रंजीत पटेल, छोटेलाल ठाकुर, चंचल प्रसाद, सन्नी मिश्रा, श्याम टीब्रेवाल, अनूप गौड़, संजय सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस सम्मिलित रहे।

आयोजन में उपस्थित सभी भक्तजनों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ यह भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *