आज की ताजा खबर

सावन के पहले सोमवार पर गोकुल बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

top-news

सुबह से जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

 मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। सावन माह के पहले सोमवार पर उन्नाव स्थित प्रसिद्ध गोकुल बाबा मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।


शिवभक्तों ने विधि-विधान और पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में महिलाओं, बच्चों और कांवड़ियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।

सावन के पहले सोमवार पर गोकुल बाबा मंदिर में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *