आज की ताजा खबर

कुशीनगर के पदाधिकारियों ने अनुप्रिया पटेल से की मुलाकात

top-news

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर।अपना दल एस जिला संगठन कुशीनगर के पदाधिकारियों ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर जिले की सांगठनिक स्थिति से अवगत कराया। अनुप्रिया पटेल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कमर कसकर तैयार रहें जिले के विधानसभा में उनकी पार्टी की दावेदारी रहेगी।

कुशीनगर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह पटेल व जिला महासचिव गौरव कुमार सिंह की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश पटेल, जिला सचिव बजरंगी सिंह पटेल व प्रद्युम्न सिंह ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात की।

सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल का चित्र भेंट कर पिछड़े, वंचित व शोषित समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला महासचिव गौरव कुमार सिंह ने कहा कि अपना दल एस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कुशीनगर में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मुलाकात के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *