आज की ताजा खबर

तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों की चोरी, व्यापारियों ने पुलिस का किया घेराव

top-news

 फैसल फैज,अर्शी यान अर्श

कांट शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में सोमवार तड़के अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने प्रिंस ज्वेलर्स से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, सार्थक वर्मा ज्वेलर्स से करीब एक लाख रुपये के आभूषण तथा अजय किराना स्टोर से 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।


 घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ, वरिष्ठ जिला महामंत्री अजय मोहन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी थाना कांट पहुंचे। व्यापारियों ने सीओ सदर और इंस्पेक्टर कांट का घेराव कर घटना पर नाराजगी जताई और शीघ्र खुलासे की मांग की।

 करीब आधे घंटे चली वार्ता के बाद सीओ सदर ने एक सप्ताह के भीतर चोरी के खुलासे और माल बरामदगी का आश्वासन दिया। साथ ही नाइट ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में नियमित पुलिस पिकेट लगाने की बात भी कही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *