आज की ताजा खबर

गरीब नवाज हेल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क जांच शिविर

top-news

शिविर के जरिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मोहम्मद नईम

 पडरौना कुशीनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा गरीब नवाज नवाज हेल्प फाउंडेशन ने पडरौना क्षेत्र के ग्राम जंगल अमवा में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने अनुभवी चिकित्सकों से अपनी सेहत की जांच कराई। फाउंडेशन के अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने मरीजों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराकर उनमें निःशुल्क वितरण कराया।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान अनुभवी व विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. अनवर, डॉ. दानिश अंसारी, डॉ. शमशाद व नर्सिंग स्टॉफ ने ग्रामीण मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी और दवा वितरण किया। इस दौरान मरीजों की विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क पैथोलॉजी व स्वास्थ्य जांच भी की गईं।

संस्था के अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी आर्थिक बोझ के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी संस्था द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *