आज की ताजा खबर

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु मेडिकल असेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन, 35 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बुधवार को बीएसए अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड विशुनपुरा में ब्लॉक संसाधन केंद्र विशुनपुरा पर खण्ड शिक्षा आधिकारी जयंत कुमार भारती, शिव कुमार जिला समन्वयक (समें.शि.), कुशीनगर, बलवन्त बहादुर की उपस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।


जिसमें कुल 52 बच्चों की डॉ0 हेमंत कुमार वर्मा आथों, डॉ0 प्रेम नारायण ईं.एन.टी, आनंद आडियोलाजिस्ट, अमृता कुमारी क्लिनीकल सा0 द्वारा जांच की गयी। इस दौरान 35 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। इस अवसर पर पर मनोज कुमार पासवान, राघवेंद्र पांडे, रमेश कुमार पाल, विनय कुमार पांडे  तथा अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। अगला मेडिकल असेसमेंट कैम्प 6 अगस्त बृहस्पतिवार को विकासखंड दुदही में प्रस्तावित है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *