आज की ताजा खबर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिलाध्यक्ष ने पवित्र कलश यात्रा को मेलानगरी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना व पुष्पवर्षा कर किया यात्रा को रवाना
- दैनिक लोक भारती
- 03 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष में काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा के जिला मुख्यालय आगमन के पश्चात जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सोमवार को मेला नगरी शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा के साथ यात्रा को रवाना किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा आगामी 20 अगस्त तक जनपद के सभी 34 मण्डलों में जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से आह्वान किया कि सभी लोग संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं। यदि समाज संत रविदास के आदर्शों पर चले तो जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक विभाजन जैसी बुराइयों का स्वत: अंत होगा तथा एक समरस, न्यायपूर्ण और मानवता पर आधारित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।
अभियान के जिला संयोजक व जिलामंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि पवित्र कलश वंदन यात्रा पडरौना विधानसभा के पिपरा मण्डल के मेला नगरी, शुक्ल भुजौली,सरपतही, खजुरिया, लीलाधर छपरा, नौरंगिया, परसौनी और नेबुआ रायगंज पहुंची, जहां ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रज कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जयघोष लगाए तथा उनके बताए समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलामंत्री हरि गोविंद रौनियार, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री व्यास वर्मा,मण्डल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता,पूर्व महेश रौनियार, मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव,सन्तोष मणि त्रिपाठी,सन्तराज कुशवाहा,मोनू मिश्रा, राजकुमार भारतीय, कपिल देव चौधरी, अखिलेश कुमार,राज तिवारी, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान रविंद्र खरवार महामंत्री सतनारायण प्रजापति भाजपा नेता मंडल उपाध्यक्ष संदेश दुबे संजय श्रीवास्तव लल्लन भारती अशोक दुबे नवीन शुक्ला देवेंद्र शुक्ला अच्छेलाल गुप्ता संदीप शर्मा कारन भारतीय काशी भगत श्री श्री 108 श्री श्रीकांत जी अरुन पासवान बाबूलाल प्रसाद, प्रमोद गौतम,शुकुल प्रसाद, शैलेश मद्धेशिया, लल्लन गोंड, हरियाण पासवान, रविकेश सिंह,नागू बम, जयनारायण गोंड सैकड़ों लोगों ने कलश वंदन यात्रा में सहभागिता किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







