आज की ताजा खबर

अर्टिगा कार से 150 किग्रा प्रतिबंधित वन उपज बरामद, चालक समेत तीन गिरफ्तार

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की पीलीभीत रेंज टीम ने वन उपज तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर जिरौनियां पुलिस चौकी के पास देर रात छापेमारी की। मुखबिर की  सूचना पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने एक मारुति अर्टिगा कार  यूपी 31 सी एम 2460 को रोककर तलाशी ली, तो उसमें बोरों में भरकर ले जाई जा रही लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबंधित वन उपज (कटरू) बरामद हुई।

प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी०के० ने बताया कि यह कार्रवाई उप क्षेत्रीय वनाधिकारी दिग्विजय सिंह के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। वन विभाग की टीम ने मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे घेराबंदी कर मौके से तस्करी में शामिल कार सवार तीन अभियुक्तों को दबोच लिया और वाहन को जब्त कर लिया।


पकड़े गए आरोपियों में उपज के खरीदार ज्ञानप्रकाश पुत्र राजाराम व मुकेश पुत्र मूलचन्द्र निवासीगण जोशी कॉलोनी, बरहा फाटक, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत तथा वाहन चालक अमन अवस्थी पुत्र राजू अवस्थी निवासी बम मनिहारपुर, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी शामिल हैं।

इस छापामार कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में वन दरोगा शीलेन्द्र कुमार, वन दरोगा कोशेन्द्र कुमार, वन रक्षक अमित तिवारी, वन रक्षक रंजीत सिंह और टीसी किशन लाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। विभाग ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पीलीभीत रेंज में रेंज केस संख्या77/202627 दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *