आज की ताजा खबर

वर्तमान युग कॉमर्स का, हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता: सी०ए० शुभम अग्रवाल

top-news

एस० एन० इण्टर कॉलेज में वाणिज्य विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित; 150 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

शोएब खान

पीलीभीत । एस० एन० इण्टर कॉलेज में वाणिज्य विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय की बारीकियों को समझा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सी० ए० शुभम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर कॉमर्स का युग है और आज हर क्षेत्र में इसकी अत्यधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि एस० एन० इण्टर कॉलेज ने हमेशा से ही देश को प्रतिभावान और सफल कॉमर्स के विद्यार्थी दिए हैं।


इसी क्रम में कॉमर्स के प्रवक्ता डॉ० बिलाल हसन ने कहा कि चाहे कोई भी योजना हो या व्यावसायिक ढांचा, वहां कॉमर्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज मैनेजमेंट के प्रबंधक श्री टी० एफ० खान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के संपर्क में रखने के लिए प्रत्येक माह विभिन्न विषयों पर ऐसे सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता है।

सेमिनार में विद्यार्थियों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्य अतिथि से कॉमर्स व करियर से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका सी० ए० शुभम अग्रवाल ने सरलता से उत्तर दिया।

उत्तर सुनकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ० जावेद ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *